पूर्णिया पूर्व: कप्तान पुल पूर्णिया में टोटो और बाइक के बीच हुई टक्कर, घायलों को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल
पूर्णिया गुलाबबाग मुख्य सड़क मार्ग पर कप्तान पुल के समीप सोमवार को टोटो व बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गया।वहीं घायलों में महिला व बच्चा भी शामिल है।सभी घायलों को विहिप मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने इलाज के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेजा।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक व टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी थी।