शाजापुर: शाजापुर के स्टेडियम मैदान में रावण के पुतले के निर्माण के लिए की गई पूजा-अर्चना, पदाधिकारी रहे मौजूद
शाजापुर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। शहर के स्टेडियम मैदान में रावण का विशालकाय पुतला हजारों लोगों की मौजूदगी में दहन किया जाता है। इसे लेकर दशहरा उत्सव समिति एवं सर्व हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार शाम को स्टेडियम मैदान में रावण का पुतला निर्माण कार्य शुरू किए जाने को लेकर पूजन किया।