शाजापुर: जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय में जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता शुक्रवार को 2:00 बजे करीब संपन्न हुई जिसमें जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और जहां विद्यार्थियों ने गायन, वादन, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य शास्त्री गायन एकल अभिनय मूर्ति निर्माण आदि विधाओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से से सबका मन मोह लिया।