शाजापुर: तेज रफ्तार कार चला रहे पुलिस वाले ने BKSN कॉलेज के सामने AB रोड पर गोवंश को रौंदा, लोगों का आरोप- पुलिस वाला नशे में था
गुरुवार रात BKSN कॉलेज के सामने AB रोड पर तेज रफ्तार कार से आ रहे एक पुलिस वाले ने अपनी कार से गोवंश को रौंद दिया और उसे घायल कर दिया। इस दुर्घटना को देख वहां से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शी लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस वाले को पकड़ लिया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया ।लोगों के मुताबिक पुलिस कर्मी का नाम दिलीप है जो नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था ।