सोनकच्छ: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एसडीओपी दीपा मांडवे सस्पेंड
Sonkatch, Dewas | May 16, 2026 शनिवार शाम 6 बजे देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में अब प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर बड़ा एक्शन लिया गया है अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन अन्नु भलावी ने सोनकच्छ SDOP दीपा मांडवे को भी सस्पेंड किया है। आरोप है कि फैक्ट्री संचालन को लेकर समय-समय पर निरीक्षण और रिपोर्टिंग नहीं की गई।