शाजापुर: हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद गोवंश तस्करी के मामले में मक्सी पुलिस ने दर्ज किया केस, ASI और आरक्षक को किया लाइन अटैच
गोवंश तस्करी को लेकर शुक्रवार को मक्सी में फोरलेन पर हिंदू संगठनों द्वारा चक्काजाम किया गया। मक्सी थाना पुलिस पर भी गोवंश तस्करों से मिलीभगत का आरोप हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने लगाया। साथ ही पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। गोवंश तस्करी के मामले में मक्सी थाना पुलिस ने अनिल लोधी निवासी मक्सी व दो अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।