शाजापुर: शाजापुर में हुआ स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन, तरल अपशिष्ट और मल कीचड़ प्रबंधन की दी जानकारी
शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय शाजापुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर के साथ ही अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। कार्यशाला में माैजूद अधिकारी कर्मचारी व अन्य लोगों को ओडीएफ प्लस के तहत तरल अपशिष्ट और मल कीचड़ प्रबंधन को लेकर जानकारी दी गई।