घाघरा: घाघरा प्रखंड परिसर में मोबाइल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Ghaghra, Gumla | May 14, 2026 घाघरा प्रखंड परिसर में मोबाइल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और कार्यक्रम का लाभ उठाया।