#MegaBloodDonationCampaign
जिला न्यायालय परिसर भोपाल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
31 यूनिट रक्त एकत्रित, न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया रक्तदान
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर भोपाल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश श्री राजर्षि श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के विभिन्न न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में न्यायाधीशगण, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुनीत अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व, इसके लाभ तथा रक्तदान से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी, भोपाल श्री मोहम्मद जीलानी, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #RaktdaanMahadaan #SevaSankalpAbhiyan