बहराइच: नरोत्तमपुर इलाके में नाले में डूब कर मासूम की हुई मौत,पुलिस जाच में जुटी
तहसील महसी के थाना खैरीघाट में नाले में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरोत्तमपुर निवासी महावीर अपने परिवारजनों के साथ गांव के बगल अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। जहां पर उनकी चार वर्षीय पुत्री इंदू खेत में ही सो रही थी। नाले में डूब गई। उसकी मौत हो गई।