बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित प्रतीक्षालय में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवनिर्मित प्रतीक्षालय में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण अभियान को सरकारी फरमान समझ कर मात्र रस्म अदायगी न की जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर हमें यह सोचकर करना होगा कि यह आगे वाली पीढियां के लिए ऑक्सीजन जनरेटर का काम करेगी।