बहराइच: चिलवरिया में बैंकों के खिलाफ मिल कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, अधिग्रहण का किया विरोध
चिलवरिया में स्थित सिंभावली शुगर मिल पर बैंकों का करोड़ों रुपए बकाया है। इसको लेकर बैंक मिल के अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है। अधिग्रहण की सूचना पर चीनी मिल में तैनात कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को सभी ने प्रदर्शन करते हुए मिल के अधिग्रहण का विरोध किया। अधिग्रहण की कार्रवाई न रुकने तक सभी ने अनवरत आंदोलन की चेतावनी दी है।