बहराइच: कटिलिया चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में श्रावस्ती जिले के एक युवक का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। गांव और परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की है। जांच के दौरान मृतक का सामान अलग अलग स्थानों से बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।