बहराइच: दीवानी न्यायालय मे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण करने के लिए जुटी वादकारियों की भारी भीड़
बहराइच दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन अनुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण करने के लिए सुबह से ही दीवानी न्यायालय में शनिवार को वादकारियों की भारी भीड़ जुटी है। बता दें कि विभिन्न वादों का निस्तारण आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा।