बहराइच: मल्हीपुर रोड आसाम चौराहा के पास से जानलेवा हमला मामले में वांछित अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने शुक्रवार को मल्हीपुर रोड आसाम चौराहा के पास से जानलेवा हमला मामले के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर जानलेवा हमला मामले के अभियुक्त नबी अहमद को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।