डौण्डीलोहारा: बेमौसम बारिश से डौंडीलोहारा क्षेत्र में महुआ का उत्पादन प्रभावित
डौंडीलोहारा विकासखंड में गर्मी के मौसम में हो रही लगातार बारिश के कारण वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की नकदी फसल महुआ पर खतरा मंडरा रहा है। प्रायः अप्रैल के महीने में गर्मी पड़ने पर महुआ के फूल पेड़ से गिरते हैं, जिन्हें ग्रामीण बीन कर एकत्रित करते हैं। बिना खर्च के यह फसल ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय का बहुत बड़ा साधन है, जिसे वे बेचकर कई जरूरतें पूरी करते है