रामगंजमण्डी: सुकेत में 10 दिन में 5 लड़कियां हुई लापता, शिक्षा मंत्री ने आरोपियों को दिया अल्टीमेटम- वापस भेजो, वरना चलेगा बुलडोजर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सुकेत में लापता हुई लड़कियों के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुकेत मे 10 दिनों में 5 लड़कियों के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं। मंत्री दिलावर ने शनिवार रात सुकेत में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। जिसके चलते रविवार सुबह 11 बजे पुलिस ने टीमें बनाई है।