मौदहा: मौदहा ब्लॉक परिसर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा 410 वयोवृद्धों को मिले उपकरण
मौदहा ब्लॉक परिसर में सोमवार को दोपहर में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के वयोवृद्ध साठ वर्ष से अधिक उम्र दराज सभ्रांत नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुकूल वस्तुओं का वितरण किया गया। जिनके मिलने से उनके चेहरे में मुस्कान खिल गयी।