मौदहा: सिजनौडा रेलवे क्रासिंग में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराये बाइक सवार एक की मौत दूसरा गंभीर घायल
मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव से नलकूप की बोरिंग कर अपने साथी के साथ बाइक से लौट रहा मिस्त्री कपसा मार्ग पर सिजनौडा रेलवे क्रॉसिंग में खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से बाइक सहित टकरा गया। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल युवक को नाजुक हालत में मुख्यालय रेफर कर दिया गया।