अशोक नगर: अशोकनगर में वित्तीय समावेशन पर बड़ा फोकस, कलेक्टर साकेत मालवीय ने बैंकर्स को दिए सख्त निर्देश
अशोकनगर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को शाम 5 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।