चाईबासा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,2000 लीटर जावा महुआ को किया नष्ट
चाईबासा। शुक्रवार को दिन में दो बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लतारसिका एवं चेतनसिका में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टियों के खिलाफ पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 5 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरणों को जब्त कर लिया।