बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर धंसा पुल, बाल-बाल बचे 35 यात्री
बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर चांपी नाले की पुरानी पुलिया अचानक धंस गई। इस दौरान वहां से गुजर रही 'पुष्पराज' बस का पहिया मलबे में फंस गया। ड्राइवर की सूझबूझ से बस नाले में गिरने से बच गई। सभी 35 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन ने मार्ग डायवर्ट कर दिया है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 3, 2026