उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
-----
सतना 03 अगस्त 2026/#सतना जिले की मझगवां विकासखण्ड अंतर्गत सोमवार को नकैला, पड़री एवं ब्रह्मीपुर ग्रामों की उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ता पंजी, राशन वितरण की पारदर्शिता एवं निर्धारित समय पर दुकान संचालन की स्थिति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें मिलने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं मात्रा के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही दुकानों में साफ-सफाई, तौल मशीन की सटीकता एवं आवश्यक सूचनाओं के प्रदर्शन का भी अवलोकन किया गया।
इस दौरान संबंधित विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरतें।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
2 views | Satna, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026