भीलवाड़ा: शास्त्रीनगर सेक्टर 3 में क्षतिग्रस्त दीवार का हुआ निर्माण, लोगों को मिली राहत
भीलवाड़ा। शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड, शास्त्रीनगर सेक्टर 3 स्थित जलदाय विभाग के परिसर की क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निर्माण करवाया गया। इससे क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी से राहत मिली है। समाजसेवी किशोर लखवानी ने बताया कि जल सप्लाई टंकी परिसर में लगे पीपल के पेड़ के तने के बढ़ने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी।