पूर्णिया पूर्व: खनन विभाग ने आगाटोला, आरा मिल के समीप ओवरलोड मिट्टी लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली किया ज़ब्त
खनन विभाग द्वारा अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है।जिस दौरान आगाटोला आरा मिल के समीप कारवाई कर अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है।बताते चले कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सौरा नदी रामघाट,रानीपरता गांव,मंझेली,महराजपुर,महेन्द्रपुर आदि क्षेत्रों में लगातार अवैध खनन जारी है।