पूर्णिया पूर्व: फणीश्वर नाथ रेणु टी0ओ0पी0 के द्वारा वाहन जांच के दौरान अवैध लॉटरी टिकट के साथ चार अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के फणीश्वर नाथ रेणु टी०ओ०पी० पुलिस पदाधिकारी पंचमुखी मंदिर के पास वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में आर०एन० साह चौक की ओर जा रहे एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति को वाहन जाँच हेतु रुकने का ईशारा किया गया तो चालक मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।