प्राणपुर: कटिहार में शुरू हुआ पंचायत स्तर पर प्रशासन का सहयोग शिविर
बिहार सरकार के 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान के तहत कटिहार के उत्तरी लालगंज पंचायत में प्रशासन ने सहयोग शिविर लगाकर सीधे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। हर महीने शिकायतों का समाधान 30 दिन में करने का लक्ष्य तय हुआ है।