सूरजगढ़: कजरा थाना पुलिस ने नशा सेवन मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
कजरा पुलिस ने 4 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 2 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में उरैन सहान मुसहरी गांव के रहने वाले शैलेश मांझी एवं राजनीति मांझी के अलावे मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत बेजलपुर गांव के रहने वाले बबलू कुमार को व उरैन गांव के रहने वाले शैलेंद्र पंडित नशे में गिरफ्तार हुए.