लालगंज: नदनी पेट्रोलपंप के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने भेजा अस्पताल
लालगंज थाना क्षेत्र मिर्जापुर रीवा हाईवे पर स्थित तुलसी गांव के पेट्रोल पंप नदनी के सामने मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पेट्रोल कर्मी व ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य लालगंज भेजा।