मंडला: डाइट सभागार में आदि शंकराचार्य प्राकट्योत्सव पर व्याख्यान, सनातन संस्कृति पर ज़ोर
Mandla, Mandla | Apr 26, 2026 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आदि शंकराचार्य प्राकट्योत्सव पर रविवार को 5 बजे तक डाइट सभागार में जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी सच्चिदानंद महाराज, अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह तथा मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह रहे।