पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा गुप्त सूचना पर कुडू- चाँपी मार्ग से दो अवैध शराब वाहन किया जप्त।
कुडू: पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुडू - चाँपी मार्ग से दो वाहन से अवैध शराब की तस्करी हेतु ले जाया जा रहा हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी हेतु पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के निर्देश में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व श्रीमति श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा के द्वारा किया गया। कुडू- चाँपी मार्ग में टिको मोड़ के पास वाहन चेंकिग के दौरान दो मालवाहक टेम्पू जिसका रंग ब्लू जो कि कुडू की तरफ आ रहा हैं उसे पुलिस बल द्वारा रोकने हेतु इशारा किया गया परंतु दोनो टेम्पू चालक द्वारा टेम्पू को सड़क पर खड़ा कर भागने लगे, पुलिस बल द्वारा खदेड़कर दोनो को पकड़ा गया। ब्लू रंग का टेम्पू वाहन सं0- JH01GR-0243 के चालक से नाम- पता पुछताछ करने पर अपना नाम सुधीर कुमार साहु, उम्र 21 वर्ष, पे0 जोगेश्वर साहु, सा०- कमड़े, थाना- रातू, जिला- र