केरेडारी के बालेदेवरी और पाण्डु महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब: शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल, एनटीपीसी विस्थापितों की समस्याओं पर लिया बड़ा एक्शन
नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और शतचंडी महायज्ञ के मंडप में की पूजा-अर्चना; क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत
विधायक रोशन लाल चौधरी के साथ केरेडारी चौक पर हुई 'चाय पर चर्चा'; एनटीपीसी प्रबंधन से वार्ता कर ग्रामीणों के हक की रक्षा का दिया भरोसा
हजारीबाग: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केरेडारी प्रखंड में इन दिनों धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति की बयार बह रही है। पाण्डु पंचायत के ग्राम बालेदेवरी में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ और पाण्डु ग्राम में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने दोनों ही यज्ञ मंडपों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और समूचे हजारीबाग संसदीय क्�