धामपुर: धामपुर के मोहल्ला साहूवान में गिफ्ट और जूते के शोरूम में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका
Dhampur, Bijnor | Nov 10, 2026 मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार के रात करीब 9:30 बजे धामपुर के मोहल्ला साहूवान में खारी कुआं रोड स्थित दीपेश कुमार के गिफ्ट एवं जूते के शोरूम के तीसरी मंजिल में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद आग लग गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आसपास छोड़ी जा रही आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई।