महमूदाबाद: नगर पालिका महमूदाबाद में नव-नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, एसडीएम बीके सिंह ने दिलाई शपथ
महमूदाबाद नगर पालिका परिषद परिसर में नव-नियुक्त नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मृगांक वर्मा, आशुतोष अनल, किरण यादव, कालिका प्रसाद व शिवपाल रावत ने शपथ ली। एसडीएम बीके सिंह ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष आमिर अराफ़ात सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।