यूट्यूबर पारस राज यादव, काजल राय और स्वाती राज हुए शामिल
नोनीहाट और खुटेरी में कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र शुरू,
दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत नोनीहाट और खुटेरी गांव में रविवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ भक्तिभाव के साथ हुआ।
खुटेरी गांव में पुरोहित सुबोध बाबा के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
यजमान रामबाबू कुमार और उपेंद्र कुमार तथा सहयोगी रोहित दर्वे ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
1001 कन्याओं ने खुटेरी नदी से जल लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली।
श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न पूजा समितियों और जन-जन सेवा फाउंडेशन, बोडिया की ओर से पेयजल, दही का शरबत और केले की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री बादल के साथ यूट्यूबर स्वाती राज, पारस राज यादव और काजल राय भी शामिल हुए।
कलश यात्रा के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
#Dumka #Nonihaat #Khuteri #ShardiyaNavratri #DurgaPuja