मुगलसराय: डीडीयू स्टेशन पर चला विशेष टिकट जांच अभियान, लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया
डीडीयू मंडल ने पीडीडीयू स्थित डीडीयू जंक्शन पर विशेष फोर्ट्रेस टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान में बिना टिकट या उचित यात्रा प्राधिकार के सफर कर रहे 695 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माने के रूप में ₹4,00,685 का राजस्व वसूला गया।शनिवार शाम 06 बजे रेलवे द्वारा बताया गया की इस जांच अभियान में टीटीई के साथ आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम शामिल रही।