सहारनपुर: जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने धारा 3 यूपी गुंडा एक्ट के तहत 12 गुंडों को 6 माह के लिए जिला बदर किया
जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक/प्रशासन) सहारनपुर ने धारा 3 यूपी गुंडा एक्ट के तहत 12 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए जनपद की सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए मंगलवार शाम 6:00 बजे निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।