उदवंत नगर: उदवंतनगर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज
भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना अंतर्गत कांड संख्या 370/25, तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस संबंध में भोजपुर पुलिस की ओर से गुरुवार की दोपहर 2:33 बजे आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई। गिरफ्तार अभियुक्त पर अवैध हथियार से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज था, जिसकी छानबीन पुलिस द्वारा पहले से की जा रही थी।