उदवंत नगर: उदवंतनगर गांव स्थित बधार में काम कर रहे किसान को विषैले सांप ने काटा, स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव स्थित बाजार में काम कर रहे किसान को विषैला सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के द्वारा जानकारी दी गई कि वह सुबह अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था इसी दौरान विषैला सांप ने काट लिया है।