उदवंत नगर: गजराजगंज बाजार में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजराजगंज बाजार पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराबी को गजराजगंज बाजार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार शराबी को मेडिकल जांच करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि वह शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है।