उदवंत नगर: पिअनिया गांव के 100 वर्षों पुराने प्राचीन शिवालयों में महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत पिअनिया गांव स्थित नागेश्वर महादेव और उमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में घंटियों की गूंज और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, हवन और कीर्तन का आयोजन किया गया।