उदवंत नगर: बेलाउर के समीप सड़क पर किसान की पांच गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मिली बड़ी सफलता
उदवंतनगर थाना पुलिस टीम के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है जहां पुलिस टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत से एक अभियुक्त को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। बदमाशों के द्वारा दो लोगों को गोली मार दी गई थी जिसमें एक किसान की मौत हुई।