पाटन: खमदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब और बढ़ती महंगाई को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
Patan, Jabalpur | May 29, 2026 ग्राम खामदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस बल ने पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जगह-जगह अवैध शराब बिक रही है साथ लगातार महंगाई बढ़ रही है जिसको लेकर शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।