निघासन: देहरादून से काम कर घर लौट रहे मजदूर के ₹32,000 से भरा बैग बस से चोरी, पीड़ित ने निघासन कोतवाली पुलिस में की शिकायत
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंझली पुरवा गांव निवासी सालिकराम पुत्र रामचरण देहरादून में मजदूरी करता था। बीते 2 मार्च 2025 को चौधरी बस सर्विस की बस से पीड़ित घर वापस आ रहा था। पीड़ित के बैग में मजदूरी के 32000 रखे हुए थे। बस कंडक्टर ने रुपए से भरे बैग को बस के टूल बॉक्स में रखवा दिया था और अचानक चोरी हो गया है।