निघासन: कंडौहा गांव में एक साल से दहशत का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में हुआ कैद
लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ क्षेत्र के कंडौहा गांव में पिछले करीब एक वर्ष से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। चंदैयापुर निवासी शालिकराम के आम के बाग में लगाए गए पिंजरे में बंधी बकरी पर झपटते ही तेंदुआ देर रात फंस गया।