जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 64 शिकायतें
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Jun 24, 2026