पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने 55 ग्राम स्मैक और ₹70 हजार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पातेपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक घर से 55 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पास से 70 हजार रुपए नगद बरामद किया है। इस संबंध में शनिवार की शाम 4 बजे SDPO संजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी दी। बताया गया कि तस्कर असम से स्मैक लाकर थाना क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस उसका इतिहास खंगालने में जुटी है