जांजगीर: बीजेपी नेता और व्यवसायी अमर सुल्तानिया पर दर्ज FIR ख़ारिज, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
जांजगीर-चांपा जिले में बीजेपी नेता और व्यवसायी अमर सुल्तानिया पर ग्राम मुड़पार के पंचों द्वारा रामसागर बांध तालाब में अवैध मिट्टी उत्खनन कराने के आरोप और वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुए मामले में नया मोड़ आ गया है। नैला पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पंचों की शिकायत को खारिज करते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ दर्ज।