साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व व लोकसभा चुनाव को लेकर हुई प्रेसवार्ता
समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व व लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेसवार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिलेभर की सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस जवानों व मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 18 वर्ष पूर्ण कर लिए नए मतदाताओं का नाम फॉर्म 6 भरते हुए जोड़ने में सभी लोग सहयोग करें।