जमुई: एकलव्य कालेज केंद्र से मैट्रिक की परीक्षा देते तीन फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने भेजा जेल
Jamui, Jamui | Feb 18, 2025 जमुई के 34 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान शहर के एकलव्य कालेज केंद्र से मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे तीन फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। तीनों पर आरोप है कि दूसरे परीक्षार्थी के बदले वेलोग फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल हुए थे।